50 लाख के पैकेज के बावजूद नाखुश; कितना भी कमा लो, काफी क्यों नहीं लगता
Money Trap: जानिए कैसे अपनी आय बढ़ाकर, खर्चों पर काबू पाकर, और सही निवेश से आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त की जा सकती है।
Money Trap: आजकल बिना पैसों के जीवन की कल्पना करना मुश्किल हो गया है। इस कारण हर कोई पैसों के पीछे भागता दिखाई देता है। इस दौड़ में एक सवाल सबके मन में आता है, ‘कितना कमाऊं कि आराम से जी सकूं?’ चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन कौशिक ने इसी मुद्दे पर ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पैसों की लालसा कभी क्यों खत्म नहीं होती और इसके पीछे हमारे विचारों का क्या प्रभाव है।
नितिन कौशिक ने अपनी पोस्ट में बताया कि 40 से 50 लाख रुपये सालाना कमाने वाले भी अक्सर परेशान रहते हैं। लोग सोचते हैं कि अगर उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये हो, तो वे आराम से जी सकेंगे, मगर जैसे ही वे 1 करोड़ कमाते हैं, उनका लक्ष्य 2 करोड़ रुपये का हो जाता है। यह कोई जादू नहीं, बल्कि हमारे विचारों की चपेट है। हमारी खुशी का माप सिर्फ पैसे से नहीं होता, बल्कि यह इससे कहीं अधिक है।
‘लाइफस्टाइल क्रीप’ क्या है?
नितिन कौशिक के अनुसार, ‘पर्याप्त होना’ कोई निश्चित संख्या नहीं है। ये एक बैलेंस है जिसमें जीवनशैली, मानसिक शांति और पैसों का संतुलन होना चाहिए। असली आर्थिक स्वतंत्रता तब मिलती है जब पैसे को आपकी ज़िंदगी नियंत्रित नहीं करता बल्कि आप उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। जीवनशैली के बढ़ने का मतलब है कि आपकी आय बढ़ी मगर खर्चे भी उसी हिसाब से बढ़ गए। यही ‘लाइफस्टाइल क्रीप’ है। नई कार, बड़ा घर, महंगे कपड़े—अगर आप खर्च करने की आदत डालते हैं, तो वित्तीय लक्ष्य हमेशा दूर रहते हैं।
भारत में अब कोलगेट नहीं खरीद रहे लोग; बिक्री में लगातार गिरावट, जानें वजह
पैसे को टेंशन नहीं, इसे सहारा बनाएं
आजकल आर्थिक अनिश्चितता और जीवन यापन की बढ़ती लागत है। कई लोग सोशल मीडिया पर दूसरों की शाही जिंदगी देख कर अपनी तुलना करते हैं और सोचते हैं कि उनके पास बहुत कम पैसा है। मगर असली वित्तीय सफलता व्यक्तिगत होती है। डॉक्टर हों या इंजीनियर, हर किसी को अपने खर्च, बच्चों की पढ़ाई और बुढ़ापे के लिए बचत को ध्यान में रखकर लक्ष्य तय करना चाहिए। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट हमेशा कहते हैं कि पैसे को स्वास्थ्य, परिवार और समय से जोड़ें। तब पैसा तनाव नहीं, सहारा बनेगा।
करोड़पति बनने के शॉर्टकट छोड़ें और इन 3 नियमों को अपनाएं
- अपनी आय बढ़ाएं
- अनावश्यक खर्चों से बचें
- बचे हुए पैसे का निवेश करें
You earn ₹40L–₹50L a year… yet money still feels fragile.
You think, “Once I hit ₹1Cr, I’ll relax.”
But when you get there, the goal quietly doubles.
Because no one teaches us what “enough” really means — we just keep moving the target.Truth is, enough isn’t a number.…
— CA Nitin Kaushik (FCA) | LLB (@Finance_Bareek) October 30, 2025



