apple worth 10 crore: जानें इस सेब में क्या है खासियत

apple worth 10 crore: जब हम सेब के बारे में सोचते हैं तो आमतौर पर एक साधारण फल की कल्पना करते हैं। मगर थाईलैंड में इन दिनों एक बिल्कुल अनोखा सेब चर्चा में है। यह सेब किसी साधारण फल की तरह नहीं बल्कि सोने और हीरे से बना एक बेशकीमती आर्टवर्क है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। इसकी आकर्षक चमक और बारीक कलाकारी ने इसे न केवल थाईलैंड में बल्कि भारत में भी एक विशेष पहचान दिलाई है।
किसने बनाया ये सेब
इस अद्भुत एप्पल को बनाने वाले कलाकार हैं मुंबई के प्रसिद्ध गोल्डमैन रोहित पिसाल। रोहित का सोने के साथ एक गहरा संबंध है और उनकी कला को केवल एक वस्तु या डिजाइन नहीं बल्कि भारतीय ज्वेलरी कला का प्रतीक माना जाता है। यह एप्पल 18 कैरेट गोल्ड (apple worth 10 crore) से तैयार किया गया है और इसमें 9 कैरेट 36 सेंट के डायमंड लगाए गए हैं। इस एप्पल में कुल 1396 छोटे-छोटे पीस का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी संरचना पूरी तरह से परफेक्ट और अद्भुत बन पाई है।
भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नया रूप
रोहित पिसाल का कहना है कि इस एप्पल को बनाने की प्रेरणा उन्हें भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से मिली। खासकर बौद्ध धर्म के महत्व को ध्यान में रखते हुए, इस एप्पल को एक श्रद्धांजलि के रूप में तैयार किया गया है। रोहित के अनुसार, ये एप्पल उस बेशकीमती दान का प्रतीक है जिसे एक हाथी ने भगवान बुद्ध को भिक्षा स्वरूप दिया था।
चांदी क्यों हो जाती है काली, जानें सोने की चमक क्यों रहती है बरकरार
वर्तमान में ये एप्पल थाईलैंड के रॉयल पैलेस में एक प्रदर्शनी में रखा गया है, जहां इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। खासकर, वहां के लोग इस अनोखे एप्पल को खरीदने के लिए उत्सुक हैं। इसके अद्भुत डिज़ाइन और बेशकीमती सामग्री ने इसे एक वैश्विक प्रतीक बना दिया है।


