चांदी क्यों हो जाती है काली, जानें सोने की चमक क्यों रहती है बरकरार

chandi kali kyu padti hai: क्या आपने कभी सोचा है कि चांदी की ज्वेलरी, बर्तन, या कोई अन्य वस्तु समय के साथ काली क्यों हो जाती है? यह एक सामान्य समस्या है, मगर शायद बहुत कम लोग इस रासायनिक प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

चांदी की सतह पर जो काला धब्बा दिखता है, उसे टार्निशिंग कहा जाता है। यह प्रक्रिया चांदी के सल्फर यौगिकों के साथ प्रतिक्रिया करने के कारण होती है। खासतौर पर हवा में मौजूद हाइड्रोजन सल्फाइड गैस इसके लिए जिम्मेदार होती है। जब यह गैस चांदी के संपर्क में आती है, तो एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और सिल्वर सल्फाइड (Ag₂S) बनता है। यही कारण है कि चांदी की वस्तुएं काली पड़ जाती हैं।

सोने की वस्तुएं क्यों रहती हैं हमेशा चमकदार

अब सवाल ये उठता है कि सोने के साथ ऐसा क्यों नहीं होता। सोना एक बहुत ही स्थिर धातु है, जिसका मतलब है कि यह गैसों या ऑक्सीजन के साथ बहुत कम प्रतिक्रिया करता है। हवा में मौजूद ऑक्सीजन, नमी, या सल्फर का सोने पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता।

Origin of internet: इंटरनेट का जन्म कहां हुआ था, जानें भारत में कब में आया

इसका मतलब यह है कि सोने की सतह पर सल्फाइड या ऑक्साइड नहीं बनते। नतीजतन सोने की चमक और रंग सालों तक बरकरार रहता है। यही वजह है कि सोने की वस्तुएँ न केवल बहुत आकर्षक होती हैं बल्कि वक्त के साथ उनकी सुंदरता भी फीकी नहीं पड़ती।

चांदी और सोने के बीच मुख्य अंतर उनकी रासायनिक स्थिरता में छिपा है। चांदी जल्दी प्रतिक्रिया करती है और अपनी चमक खो देती (chandi kali kyu padti hai) है, जबकि सोना रासायनिक रूप से स्थिर रहता है और नमी, सल्फर या ऑक्सीजन से अप्रभावित रहता है। ये सोने को ज्यादा टिकाऊ बनाता है, वहीं चांदी को समय-समय पर सफाई और देखभाल की आवश्यकता होती है।

Related Articles

Back to top button