हर-घर स्वदेशी अपनाने की युवाओं से अपील
भाजपाइयों ने स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

जसवंतनगर,इटावा। बुधवार को मंडल जसवन्तनगर द्वितीय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू ने व मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे और विशिष्ट अतिथि जिला अभियान संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवाओं से हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी नित को घर-घर पहुंचने की अपील की और कहा तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकेगा। कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री युवा मोर्चा श्रेयस मिश्रा,विवेक गुप्ता,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक प्रजापति,सुदीप प्रजापति,हेमंत धाकरे, नीलेश यादव सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।



