वैशाली में सुभाषवादी पार्टी की टीम ने पहली बार धूमधाम से मनाया छठ महापर्व
चार दिन में पूरी की गईं तैयारियां, श्रद्धालुओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में सेक्टर-3, वैशाली स्थित चित्रगुप्त पार्क में पहली बार पार्टी की पूरी टीम ने मिलकर छठ महापर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया। आयोजन की तैयारियां महज चार दिन पहले शुरू की गई थीं। पवन सक्सेना ने बताया कि सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से छठ पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया और कम समय में ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मनोज कुमार शर्मा और जसबिंदर सिंह सन्नी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन में विनय कायस्थ, विमल श्रीवास्तव, नरेश भटनागर, धीरज सक्सेना, धीरेन्द्र भदौरिया, मुरारी लाल श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, नीरज कुमार, एम.के. सुमन, कुसुम लता कुलश्रेष्ठ और पवन सक्सेना सहित पूरी टीम का सहयोग रहा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।



