अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही भाजपा

स्टार एक्सप्रेस

सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मना रही है। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आज 1:00 बजे संगोष्ठी आयोजन किया जा रहा है।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह के सुपौत्र बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्वाहन 11:00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा की अगुवाई में विकास भवन के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।

 

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के सभी 26 मण्डलों में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button