अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने विजयश्री हॉस्पिटल गजरौला में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 115 यूनिट रक्त संग्रह

गजरौला (अमरोहा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान ऋषिपाल सिंह परमार जी की अनुकंपा से विजयश्री हॉस्पिटल, गजरौला में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 450 लोगों ने भाग लिया और 115 यूनिट रक्तदान किया गया। यह आँकड़ा पिछले वर्ष के 95 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को पार कर गया।

महासभा ट्रस्ट समाज में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है। शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज का कोई भी बच्चा बेरोजगार न रहे।

इस अवसर पर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री डॉ. गुरजीत चौहान, प्रदेश महामंत्री शशि चौहान, अंकित चौहान, सिमरन राठौर, रविंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, जिला वरिष्ठ महामंत्री बालेश चौहान, सुभाष चौहान, अंकुल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button