बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के चबूतरा निर्माण में हुये भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया जा रहा है चबूतरा निर्माण

ऊँचाहार, रायबरेली। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये जा रहे चबूतरा निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है,इस दौरान अम्बेडकर पार्क की जमीन पर किये गये अवैध कब्जे को भी हटवाने की मांग की।

मियांपुर गाँव में 16 बिस्वा भूमि अम्बेडकर पार्क के नाम दर्ज है और उस पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी लगी हुई थी।क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 5 लाख रुपये की लागत से चबूतरा निर्माण कराया जा रहा है,ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि घटिया सामग्री से इस्तेमाल किया जा रहा है, दो दिन पूर्व अचानक चबूतरे का हिस्सा भरभराकर गिर गया, इस दौरान सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैलाई गई कि चबूतरे को गिरा दिया गया, सूचना पर प्रशासन सक्रिय हुआ और सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम विवेक राजपूत ने मौके पर जाकर घटना की जांच और ग्रामीणों के बयान दर्ज किये तो सच्चाई उजागर हो गई।मंगलवार को बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख के विरोध में नारेबाजी करते हुए एसडीएम को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है,इस दौरान रामसुख अम्बेडकर, शिवचन्द, गुड़िया,गीता देवी, वंदना,रामसुख, मालती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस बाबत एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि मामले में बीडीओ को जांच कर कार्यवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button