अखिलेश यादव तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम से हुई। जिसको बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। जिसको बाद अखिलेश यादव ने जया बच्चन का पैर छू कर आर्शिवाद लिया।

अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से अपना समर्थन अखिलेश यादव को किया है। अखिलेश यादव के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मंच पर मौजूद विधायको ने पुष्पगुच्छ दे कर अखिलेश यादव को बधाई दी।

राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रयीय सम्मेलन आयोजित कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वाजा रोहण के साथ हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी का झण्डारोहण किया गया। निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसके बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अध्यक्ष की घोषणा कर दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button