योगी के मेट्रो वाले बयान पर अखिलेश का करारा हमला, बोले- सत्य भी शर्मिंदा है
सीएम योगी आदित्यनाथ के मेट्रो को लेकर दिए बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें 'झूठा' कहा। जानें अखिलेश ने और क्या कहा

यूपी की सियासत एक मर्तबा फिर गर्मा गई है- वजह बने सपा प्रमुख। CM योगी आदित्यनाथ के एक बयान ने ताजा विवाद को जन्म दे दिया है। गुरुवार को सीएम योगी ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तब यूपी में एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। उनके मुताबिक, आज राज्य के छह शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है।
इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेहद शर्मनाक बयान! आज तो झूठ भी अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा होगा।
‘लखनऊ मेट्रो’ का सच दिखा गए सपा अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने बयान को “सफेद झूठ” करार देते हुए 2017 से पहले की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें उन्हें लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाते और सफर करते देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा कि मेट्रो सेवा की शुरुआत योगी सरकार से पहले ही हो चुकी थी।
पूर्व सीएम यादव ने कहा कि सत्ता का ऐसा भी क्या मोह कि इंसान अपने ही किए काम को झूठ बताने लगे।
पूर्व सीएम यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि झूठ बोलना सिर्फ व्यक्ति की नहीं, बल्कि उसके पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने लिखा कि जो लोग महाकुंभ जैसे धार्मिक अवसरों पर भी झूठ बोल सकते हैं, उनसे किसी ईमानदारी की अपेक्षा बेमानी है।
ये भी पढ़ें- Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव में 5 बड़े बदलाव, मतदाता होंगे सबसे ज्यादा फायदा
राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी और उनके सहयोगी निरंतर झूठ के सहारे अपने समर्थकों को “महामूर्ख” बनाने की कोशिश करते हैं।
आपको बता दें कि सियासी रणनीतिकारों का मानना है कि इस तरह के बयान और पलटवार आगामी विधानसभा के मद्देनज़र वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश है। मेट्रो जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर राजनीतिक क्रेडिट की होड़ अब और तेज़ हो सकती है।
View this post on Instagram



