दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत
हाईवे पर गाय से टकराई थी बाइक, पाँच दिन बाद युवक की मौत

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलपोखरा गांव के सामने पाँच दिन पहले सड़क पर घूम रही गाय से बाइक टकराने के बाद घायल हुए युवक की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे रह गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं हाईवे पर आवारा गोवंश के जमावड़े को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
राजपुर तमेरी निवासी 31 वर्षीय गजेंद्र प्रताप और शेखूपुरा निवासी 28 वर्षीय वीरपाल बुधवार रात बाइक से फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। जलपोखरा गांव के सामने अचानक सड़क पर घूम रही गाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर प
ची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां चार दिन तक चले उपचार के बाद गजेंद्र प्रताप ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
जेंद्र प्रताप की मौत से पत्नी साक्षी देवी समेत परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक और सात माह की मासूम पुत्री कृतिका के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर आवारा गोवंश घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर गोवंशों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। वहीं मृतक की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों और सक्षम लोगों से परिवार तथा दोनों मासूम बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।



