स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। कस्बा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर सेकेंडरी छात्र छात्राओं की माताओ का समागम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा मिश्रा ने किया एवं बतौर मुख्य अतिथि शैलजा त्रिपाठी उपस्थित रही। प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित माता बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभाग किया इस मौके पर 125 मातृ शक्ति उपस्थित रही।
मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बहन आरती रही। प्रमुख रूप से रिंकी, अनीता सिंह, सूरज देवी, शिवानी यादव, आशा सिंह, सरस्वती , सलोनी यादव ,फूलदुलारी , वंशिका सिंह, नेहा तिवारी, उषा मिश्रा ,शीला मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में जीजाबाई की झांकी बहन मोहिनी यादव रानी लक्ष्मीबाई के रूप में, यशी चौरसिया किरण बेदी के रूप में प्रतिष्ठा भागों में स्वरूप धारण कर समाज को नारी शक्ति का संवर्धन प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक मंडल सरोज मौर्य, सीमा जी, किरण कश्यप ने आए हुए सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया।
—————————————-
अस्मिता डिस्ट्रिक एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता में एस.जे.एस की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
महराजगंज, रायबरेली। अस्मिता डिस्ट्रिक एथलेटिक्स लीग के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में एस.जे.एस की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।स्मिता खेलो इंडिया लीग के अंतर्गत अण्डर 14 वर्ग ग्रुप में कस्बा स्थित एसजेएस की छात्रा प्रज्ञा सिंह, जानवी एवं आकांक्षा ने क्रमशः ट्राई थ्लान एबीसी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा किड्स जैवलिंन थ्रो में आराध्या प्रथम एवं जानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अण्डर 16 आयुवर्ग में कशिश सिंह ने हाई जम्प में तृतीय स्थान डिस्कस थ्रो में अंजलि एवं कौशिकी ने द्वितीय व तृतीय स्थान, शाटपुट में अंजली यादव ने तृतीय स्थान एवं जैवलिन थ्रो में अदिती प्रथम, कीर्ति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।




