कांवड़ लेकर लौटी शिव भक्तों की टोली
बम बम भोले जयकारों से गूंजता इलाका

जसवंतनगर,इटावा। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग क्षेत्र में लगातार गहराता जा रहा है। वहीं पूठन सकरौली गांव में भी सोमवार को कांवड़ लेकर शिव भक्तों की एक टोली अपने गांव वापस लौटी। टोली में शिवभक्त विशाल राजपूत,जितेंद्र राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत,कुलदीप, मगन कपिल,रजत, कृष्णा,अंकित,विजय, गोलू,शिवम अन्य सभी राजपूत समाज के भक्तों के पहुंचते ही गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर गए थे। यात्रा पूरी कर वापस लौटे भक्तों का परिजनों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कांवड़ियों के चेहरे पर यात्रा की थकान के बावजूद भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह साफ नजर आया। भक्तों ने बताया कि सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा उनके लिए श्रद्धा और आस्था का विशेष अवसर है। यात्रा के दौरान भगवान शिव का स्मरण करते हुए उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।
गांव लौटने के बाद कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की तैयारी की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों के साथ बोल बम के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।



