गंगा में डूबने से युवक की मौत: गांव में शोक

जसवंतनगर,इटावा। कुरसेना निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव की बनारस में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
अभिषेक यादव पुत्र योगेश कुमार यादव बनारस में रहकर फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। बताया गया है कि वह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने खोजबीन कर उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दोस्तों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग बनारस के लिए रवाना हो गए। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।



