निशुल्क आई कैंप में उमड़ा मरीजों का सैलाब
लायंस क्लब ने लगाया निशुल्क आई कैंप

भरथना,इटावा। जिला अन्धता निवारण समिति इटावा द्वारा स्व.गोपीराम दीक्षित की स्मृति में चतुर्थ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कस्बा के मुहल्ला मन्दिर दानसहाय स्थित गोपीराम दीक्षित राइस मिल में किया गया। जिसमें करीब दो सैकडा नेत्र रोगियों ने अपने रोग से सम्बन्धित जाँच करवायी तथा दवा ली।
शनिवार को लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के संयोजन में आयोजित उक्त नेत्र परीक्षण शिविर वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डा.के.सी. अग्निहोत्री के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता ‘‘अन्नू‘‘ ने डा. आर.एन. वर्मा,पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, प्रशान्तराव चौबे,सीपू चौधरी,आकांक्षा गुप्ता आदि के साथ स्व. दीक्षित के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करके किया।
तदुपरान्त कार्यक्रम संयोजक सुबोध दीक्षित (एड.) संस्था अध्यक्ष सुरेश शारदा,सचिव निशान्त पोरवाल (एड) कोषाध्यक्ष गोविन्द शारदा आदि ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। शिविर के दौरान करीब दो सैकडा नेत्र रोगियों ने अपने रोग से सम्बन्धित परीक्षण करवाया तथा दवा आदि के साथ उचित सलाह ली। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर,अनिल पोरवाल,कुलदीप त्रिपाठी, सुशान्त उपाध्याय,अतुल कौशल,सीके शुक्ला,अतुल भार्गव,गौरव पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन करूणाशंकर दुबे ने किया।


