पेयजल सप्लाई तीन दिन रहेगी बाधित

पानी टंकी के ओवरहैड टैैंक का डायरेक्ट सप्लाई वाल्व (14 इंच) खराब होने के चलते आई संस्था

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित बालूगंज पानी की टंकी की सप्लाई 2 से 3 दिन तक पूर्णतया बाधित रहेगी।

उक्त आशय की जानकारी नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सन्तोष मिश्रा ने देते हुए बताया कि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के निर्देशानुसार पेयजल आपूर्ति हेतु स्थापित बालूगंज पानी की टंकी पर बने ओवरहैड टैैंक का डायरेक्ट सप्लाई वाल्व (14 इंच) खराब होने के चलते उसे बदलवाने के कारण नगर में उक्त अवर जलाशय से सम्बन्धित क्षेत्र की जलापूर्ति आगामी 11 मई से 13 मई तक पूर्णतया बाधित रहेगी। ओवरहैड टैंक का डायरेक्ट सप्लाई वाल्व 14 (इंच) बदल जाने के उपरान्त नगर की जलापूर्ति पूर्व की भाँति सुचारू रूप से संचालित करायी जायेगी।

Related Articles

Back to top button