जौनपुर के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल, उत्तर प्रदेश महासचिव मनोज सोशलिस्ट ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ. कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था जताते जौनपुर जनपद के सैकड़ों लोगों ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज सोशलिस्ट ने लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सभी को सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मनोज सोशलिस्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार और जंगलराज व्याप्त है। बीजेपी सरकार को घेरते हुए सोशलिस्ट ने कहा कि गरीब, मजदूर, पीड़ितों की नौजवानों सभी परेशान हैं। इनकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं है।

उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस में आने पर सभी को सम्मानजनक काम करने का अवसर मिलेगा। इससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जौनपुर के नीलेश जायसवाल, बिन्देश यादव इंद्रेश यादव, प्रभात कुमार, अक्षय यादव कमलेश कुमार, संतोष यादव, गौरव कुमार, राजेश यादव, प्रफुल्ल कुमार, अंकित कौल लालजी सहित सैकड़ों लोगों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण की। मनोज सोशलिस्ट ने शामिल सभी साथियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button