इसी साल इटली में शादी करेंगे दीपिका-रणबीर, जानिए क्या है डेट

डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। फिल्मफेयर की एक खबर को ट्वीट करते हुए अभिनेता कबीर बेदी ने रणवीर और दीपिका को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने रणवीर और दीपिका के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

फिल्मफेयर की इस खबर के मुताबिक 20 नवंबर को इटली के लेक कोमो में ये दोनों अभिनेता शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अब #deepveer की शादी की तारीख भी तय हो गई है। ऐसे में इस साल नवंबर में दीपिका, रणवीर की दुल्‍हन बन जाएंगी।

बीते 6 सालों से ये जोड़ी एक दूसरे के साथ रिश्ते में रही और कभी भी खुले में इन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन वे अक्सर साथ नज़र आते रहे हैं।

दीपिका और रणवीर ने एकसाथ ‘पद्मावत’, ‘ गोलियों की रासलीला – राम लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

इटली में लगभग 30 मेहमानों के सामने वो शादी करेंगे और फिर भारत आकर एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे।

इस जोड़ी को #deepveer के नाम से जाना जाता है और लंबे से उनके फैन्स इस खबर का इंतज़ार कर रहे थे कि दीपिका और रणवीर कब एक-दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में जो खबर सामने आई है वो उनके फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Related Articles

Back to top button