सीता माता की तरह ही अब स्वंयवर में मुख्यमंत्री का होगा चुनाव 

रायपुर. जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है, नेताओं की बदजुबानी भी तेज होती जा रही है। कांग्रेस के एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि सीता माता की तरह ही अब स्वंयवर में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। इस तरह से राम का बनवास खत्मकर कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी।

सीता माता की तरह ही अब स्वंयवर में मुख्यमंत्री का होगा चुनाव 
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि क्या आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश चुनाव में चेहरा बनाया गया था? उनका (भाजपा) कोई चेहरा नहीं था। उन्होंने भी स्वयंवर ही किया। यहां भी हो जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ऐसा ही है कि लोग नहीं देख रहे हैं कि कांग्रेस के सभी नेता कौन हैं।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेता टीएस सिंह देव ने कहा है कि जिस तरह देवी सीता ने भगवान राम को चुना था, उसी तरह विधानसभा चुनाव के बाद ‘स्वयंवर’ के जरिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

सत्यदेव ने आगे कहा कि पिछले 15 साल से राज्य में सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस पार्टी राज्य में उसी तरह सरकार का गठन करेगी, जिस तरह से भगवान राम ने 14 साल का ‘वनवास’ खत्म किया था। कांग्रेस गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने और सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।

कुछ ही महीने बाद होने वाले चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिए किसी का नाम आगे करने संबंधी पूछे गये एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने रामायण का जिक्र किया और कहा कि भगवान राम की शादी सीधे नहीं हुयी थी। उनका स्वयंवर हुआ था, पार्टी में कई अच्छे लोग हैं, जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, ऐसे में चुनावी जीत के बाद स्वयंवर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2003 में रमण सिंह को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा क्षेत्र के लिए इस साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव होगा। यहां सत्ता के लिए जुबानी जंग तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button