निः शुल्क इलाज उपलब्ध करवा कर गरीबों के लिए देवदूत बने विकास सिंह

विकास सिंह की पहल पर लगातार 12 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहा स्वास्थ्य शिविर

आर. पी. राजन – ब्यूरो चीफ स्टार एक्सप्रेस

रायबरेली। वैसे तो समाज सेवा के बहुत से रुप हैं लेकिन सबसे सच्ची सेवा किसी बीमार शरीर को बेहतर इलाज उपलब्ध करवा कर उसे स्वस्थ करना होता है और जब बीमार गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर हो तो उसके उपचार में सहायता करना किसी पुण्य से कम नहीं होता है और रायबरेली में एक नव युवक ऐसा है जो यह पुण्य कई सालों से कमा रहा है नाम है, विकास सिंह।

डलमऊ क्षेत्र के रहने वाले पेशे से व्यवसाई विकास सिंह अपने दादा स्व. अवधेश सिंह की स्मृति में पिछले कई वर्षो से अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवा रहे हैं, इस शिविर में क्षेत्र के हजारों गरीब बीमार लोगों को ना केवल अनुभवी, प्रतिष्ठित एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलवाया जाता है बल्कि चिकित्सकों के परामर्श पर शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दिलवाई जाती है।

इस स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत 2014 में हुई थी, जब पहली बार इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया तब उस वर्ष लगभग 2 हजार लोगों ने शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाया था और 2025 में इस शिविर में भाग लेने वालों की संख्या लगभग 10 हजार तक पहुंच गयी थी। डलमऊ के बलीपुर गांव में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में प्रतिवर्ष मरीजों की संख्या के साथ साथ इसकी ख्याति भी बढ़ती जा रही हैं, अब इस आयोजन से पूरे जिले के गरीब लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

रायबरेली ही नहीं, लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सक भी देते हैं सेवाएं

वैसे तो जनपद में कई संस्थाओं द्वारा गरीब व कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है लेकिन विकास सिंह द्वारा लगवाए जाने वाले यह स्वास्थ्य मेला अन्य सभी से अलग एवं खास है क्योंकि इसमें रायबरेली जनपद के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ लखनऊ के भी कई नामी एवं अनुभवी चिकित्सक अपना महत्वपूर्ण समय देते हैं। इसमें हड्डी रोग, महिला रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में पहुंचने वाले मरीजों की जांच करते हैं और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श देते हैं।

शिविर में आए हुए मरीजों को निशुल्क जाँच एवं जाँच के बाद एक सप्ताह के लिए मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध करवायी जाती है। चिकित्सकों द्वारा निशुल्क जाँच और निशुल्क दवाओं के साथ विकलांगों को निशुल्क ट्राइसाइकिल, वाकर, व्हील चेयर, गरम पानी की बोतल, नी कैप, चश्मे व कान की मशीन भी किया जाता है और सबसे खास बात यह है कि यदि कोई मरीज शिविर में किसी चिकित्सक से परामर्श ले लेता है तो भविष्य में कभी भी उस चिकित्सक द्वारा अपने क्लिनिक पर भी उस मरीज द्वारा कोई परामर्श शुल्क नहीं लिया जाता है।

निःशुल्क इलाज ने बदल दी हजारों की जिंदगी

जगतपुर क्षेत्र के बरदरा के रहने वाले छेदी ने बताया कि पेट दर्द रहने के कारण जब जाँच करवाने गया तो शुरुआती जाँच के बाद पता चला कि पेट में गंभीर बीमारी है लेकिन विकास भैया के इसी शिविर के माध्यम से मेरा पूरा इलाज निशुल्क हुआ मुझे कहीं कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ा और अब मैं पूरी तरह से ठीक हूँ। बलीपुर की रहने वाली लगभग 60 वर्षीय चंद्रवती बताती है इस शिविर के आयोजन से हम जैसे लोगों को बड़ा फायदा मिला है यहाँ इलाज दवाई और जाँच सब निःशुल्क है। मैंने शिविर में जाकर अपनी आँखों जाँच करवाई और फिर निशुल्क मेरी आँखों का ऑपरेशन हुआ।

डलमऊ के रहने वाले पैरों से एक दिव्यांग राम प्रसाद ने कहा कि लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य मेला लगा हुआ है वहाँ विकलांगों के लिए ट्राइ साइकिल फ्री मिल रही है, मैं संकोच करते हुए वहाँ गया कि पता नहीं गरीब आदमी की कोई मदद होगी भी या नहीं लेकिन मेरी बीमारी और लाचारी को देखते हुए ना केवल मुझे ट्राइ साइकिल दिया गया बल्कि ठण्ड से बचने के लिए कम्बल भी दिया गया। छेदी, चंद्रावती जैसे हजारों नाम हैं जिनके लिए विकास सिंह किसी देवदूत से कम नहीं है विकास सिंह ने अपने प्रयास से ऐसे हजारों गरीबों के जीवन की चिंताओं को खत्म करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर मानवीय सेवा की सच्ची मिसाल बनायी है।

अगला स्वास्थ्य शिविर आगामी 19 दिसंबर को

आगामी 6 दिसंबर को एक बार फिर से इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन होने जा रहा क्षेत्र के लोगों में इसके आयोजन को लेकर बेसब्री से इंतजार है क्योंकि एक बार फिर से हजारों गरीब लोगों को निशुल्क इलाज पाने का अवसर मिलने जा रहा है। वास्तव में, विकास सिंह का यह प्रयास समाज सेवा की उस भावना को जीवंत करता है, जिसमें किसी जरूरतमंद की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उसकी मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म माना जाता है।

Related Articles

Back to top button