ट्रैक्टर चालक को लाठी-डंडों से पीटा

कुरसेना के तीन दबंगों पर गाली-गलौज, फावड़े से हमला और जान से मारने की धमकी का आरोप

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के कुरसेना गांव के पास शराब ठेके के निकट ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरसेना गांव निवासी अंकुल यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह धोरेरा स्थित एमबी भट्टा पर ट्रैक्टर चालक है। 18 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे वह अपनी पल्सर बाइक से कुरसेना गांव के पास स्थित शराब ठेके के निकट पहुंचा था। तभी गांव के अभिषेक उर्फ कल्लू,रिषी और योगेंद्र उर्फ पछैय ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button