व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा : संतोष चौहान

इटावा मंडी समिति से मिला 175 व्यापारियों को नोटिस

इटावा। इटावा कृषि उत्पादन नवीन मंडी समिति द्वारा फल और सब्जी मंडी में निलामी चबूतरों पर लगी 175 दुकानों को नोटिस जारी कर खाली करने के आदेश पर आज मंडी के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंडी पहुंचे और दुकानदारों से मुलाक़ात की। श्री चौहान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा। मंडी में मंडी प्रशासन व्यापारियों को आश्वासन दिया कि यदि उनका आवंटन सही है तो किसी को नहीं हटाया जाएगा आपकी मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा उसके बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा तब तक किसी भी व्यापारी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

चबूतरे पर और सब्जी व्यापारियों को बीसियों साल से आवंटित हैं, इन पर कोई स्थाई निर्माण नहीं है,व्यापारीयों द्वारा अपने माल को जानवरों, चोरों आदि से बचाने के लिए केवल बांस के टट्टर लगा दिये हैं,इस पर मंडी प्रशासन को आपत्ति नहीं होनी चाहिए,किसानों द्वारा लाया गया माल उसी दिन नहीं बिकता, केवल उसकी सुरक्षा के व्यापारियों द्वारा अस्थाई व्यवस्था की गई है,मंडी प्रशासन का यह तानासाही पूर्ण रवैया है। व्यापारियों को न्याय दिलाने की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान, शरद बाजपेयी,डॉ. सुशील सम्राट,अभिषेक दीक्षित,उमेश वर्मा,जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा,ब्रजेश शर्मा,सरदार मोहन सिंह, ज्योति जौहरी,प्रिया दिवाकर,ग़ल्ला मंडी अध्यक्ष विनोद यादव, फल मंडी अध्यक्ष मुबीन भाई,सब्जी मंडी अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, दलवीर राठौर,सतेंद्र कुशवाह,रतन आढ़ातिया, अजय कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button