पूज्य अरुण योगी महाराज की अगुवाई में सेवा, साधना और मानव कल्याण का विस्तार विश्व पटेल पर

सुल्तानपुर- मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक पूज्य अरुण योगी जी महाराज के मार्गदर्शन में इस समय भारत ही नहीं अपित विश्व के कई देशों में सेवा साधना और मानव कल्याण का विस्तार विश्व पटल पर किया जा रहा है।

विदित हो कि विगत तीस वर्षों से भारत सहित अमेरिका एवं यूरोप के लगभग पैंतीस देशों में इस तरह पुनीत कार्य करके जौनपुर- सुल्तानपुर के साथ-साथ पूरे देश का गौरव निरंतर बढ़ा रहे हैं। मानव मंदिर मिशन के द्वारा गरीब अनाथ एवं बेसहारा बच्चों, माताओं एवं वृद्धो की निस्वार्थ सेवा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का कार्य समर्पण भाव से किया जाता है। अभी कुछ माह पहले मानव मंदिर मिशन के सौजन्य से इंडिया एंटी करप्शन फोर्स के द्वारा गरीब एवं असहायों को कई जोड़ी जूते वितरित किए गए।

पूज्य श्री अरुण योगी जी के गुरु आचार्य रूपचंद के द्वारा लगभग छः हजार पाकिस्तान से आए शोषित एवं पीड़ित हिंदू शरणार्थियों के भरण, पोषण ,संरक्षण एवं पुनर्वास का कार्य भी अत्यंत निष्ठा से किया जा रहा है। पूर्व विधायक लंभुआ संतोष पाण्डेय ने पूज्य अरुण योगी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और अत्यंत प्रभावित हुए और कहा कि हम मानव मंदिर मिशन के सभी पहलुओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button