अयोध्या के महंत बृज मोहन दास ने किया श्रीराम कथा स्थल का निरीक्षण

आयोजन कर्ता ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह रहे मौजूद

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय सिंघनी स्थित अमृत गार्डेन में 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को अयोध्या स्थित श्री दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महंत बृज मोहन दास जी महाराज कथा स्थल पहुंचे। उनके आगमन से आयोजन समिति में उत्साह का माहौल रहा। महंत जी ने कथा स्थल का निरीक्षण कर पंडाल, मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर महंत बृज मोहन दास जी महाराज ने कहा कि जहां श्रीराम कथा होती है, वहां प्रभु श्रीराम की कृपा और भक्ति का वातावरण स्वतः निर्मित हो जाता है।

आयोजन समिति के अनुसार, श्रीराम कथा का शुभारंभ 30 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पूज्य गुरुदेव राजन जी महाराज के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। आयोजन के अंतर्गत नौ दिनों तक भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी।इस दौरान बल्दीराय के ब्लॉक प्रमुख एवं आयोजक शिवकुमार सिंह सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और आयोजक शिवकुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा में सहभागी बनने की अपील की।

Related Articles

Back to top button