भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने श्रद्धापूर्वक मनाया महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी का स्मृति दिवस

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव मौर्या की अध्यक्षता में महान वीर योद्धा एवं समाज के गौरव महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी का पावन स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट अशोक वर्मा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री वीरेन्द्र भार्गव एवं जिला सह प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वीरेन्द्र भार्गव ने कहा कि महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी का जीवन साहस, शौर्य, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके आदर्श सदैव समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।जिला अध्यक्ष गौरव मौर्या ने कहा कि महापुरुषों के विचारों एवं उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर अशोक यादव, सुरेन्द्र वर्मा,शुभम जायसवाल, राम प्रवेश वर्मा, आशीष वर्मा, रवीन्द्र कुमार रावत (एडवोकेट), राजकुमार सोनी, संदीप वर्मा, हनुमान मौर्य, प्रशान्त वर्मा, सुषमा पाल, महेश जायसवाल, रामसुख साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



