शिक्षामित्र की बेटी ने उत्तीर्ण की एसएससी परीक्षा, क्षेत्र का बढ़ाया मान
डिप्टी सीएम भी कर चुके है गुलनाज को सम्मानित

मूंढापांडे। क्षेत्र के शिक्षामित्र की बेटी ने यूपी एसएससी के परीक्षा पास कर माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। बेटी की इस सफ़लता से गांव एवं रिश्तेदारों के घर आने का तांता लगने लगा है। जबकि गांव में खुशी का माहौल है। मूंढापाण्डे के गांव अफजलपुर निवासी गुलनाज बी के पिता जाहिद अली शिक्षामित्र है और माता फरजाना अंजुम आंगनबाड़ी सहायिका। गुलनाज बी ने हाइस्कूल को टॉप किया था। यही नहीं डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बेटी को सम्मानित कर चुके है।
बेटी की कड़ी मेहनत पर परिजनों को ही नहीं क्षेत्र के लोगों को भी नाज था। गुलनाज बी ने यूपी एसएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर और कड़ी मेहनत से सभी के नाज होने के सपनों को मंगलवार को सरकार कर दिया। मंगवार की देर रात एसएससी ने परिणाम जारी किया। इसमें गुलनाज बी को सफलता हाथ लगी। जिसने माता-पिता के साथ क्षेत्र के मान को और ज्यादा बढ़ा दिया हो। गुलनाज के परिणाम आने के बाद परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
गुलनाज की सफलता के राज की जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों को लगी तो बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। शिक्षामित्र की बेटी की इस सफलता की भनक लगते ही मूंढापांडे ब्लॉक प्रमुख डॉ.नवदीप यादव ने गुलनाज बी के घर पहुंचे और गुलनाज को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जाहिद अली के परिवार में पत्नी फरजाना अंजुम दो बेटे और चार बेटी है। गुलनाज सभी भाई बहनों में सबसे बड़ी है। गुलनाज बी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्रुप सी में एग्रीकल्चर तकनीकी सहायक का पद हासिल किया है।
मंगलवार रात यूपी एसएससी का परिणाम के आने के बाद सुबह होने से पहले क्षेत्र के लोग गुलनाज के यहां पहुंचने लगे। गुलनाज बी के पिता जाहिद हुसैन भगतपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान में एड. मो नईम ,ग्राम प्रधान फारूख ,राशिद हुसैन के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।


