मुख्यमंत्री की माताजी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर रविवार को राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति, रायबरेली की ओर से शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जनपद के अनेक प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा मुख्यमंत्री जी एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माँ का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। उनका जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।
समिति परिवार इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनात्मक एकजुटता प्रकट करता है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर रामबरन सिंह, रविंद्र सिंह, रामराज सिंह, महेंद्र सिंह कछवाह, रामबली सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, अभिषेक विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ अभिषेक द्विवेदी अतुल कुमार गुप्ता, उपमेंद्र, बहादुर सिंह, विजय सिंह, राजवंत सिंह, अशोक कुमार सिंह, राहुल सिंह, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह, अनुराग मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, रंजीत कुमार शाह, सत्यानंद मिश्रा, नरेंद्र सिंह फौजी, दीपक कुमार मिश्रा, डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ. चंपा श्रीवास्तव, डॉ. आर.बी. श्रीवास्तव, एस.पी. सिंह, सभासद गुरजीत सिंह तनेजा, अशोक सिंह, इंद्रेश विक्रम सिंह, संदीप जैन, नागेंद्र बहादुर सिंह, एडवोकेट सत्येंद्र सिंह, अमरीश कुमार शुक्ला, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, मदन वाजपेई, शिवेंद्र सिंह, बुद्धि लाल पासी, संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह, आर.बी. सिंह, त्रिभुवन सिंह एवं शशांक सिंह राठौड़ ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए।



