7000mAh बैटरी और 5200 निट्स ब्राइटनेस; मोटोरोला ला रहा है सबसे धांसू फोन, 24 नवंबर को लॉन्च

Moto Edge 70 Neo price India: मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo 24 नवंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट के साथ-साथ देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

डिजाइन के मामले में फोन को चार खास पैनटोन शेड्स- पैंटोन माउंटेन व्यू, पैंटोन मिल्की ब्लू, पैंटोन ग्रे लाइलैक और पैंटोन सेज में पेश किया जाएगा। माउंटेन व्यू मॉडल में सिल्क जैसी फिनिश, ग्रे लाइलैक में एसीटेट टेक्सचर और मिल्की ब्लू व सेज वेरिएंट्स में प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश दी गई है। फोन को मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है।

डिस्प्ले सेगमेंट में इसमें 6.8 इंच का एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K सुपर एचडी रेजोल्यूशन और 144Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मौजूद है। बेहतर कलर एक्यूरेसी के लिए डिस्प्ले को ‘पैनटोन वैलिडेटेड’ और ‘पैनटोन स्किनटोन वैलिडेटेड’ सर्टिफिकेट भी मिले हैं।

परफॉर्मेंस के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर लगा है, जिसे 8GB तक LPDDR5X रैम और एआई रैम बूस्ट तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। गेमिंग या भारी टास्क के दौरान डिवाइस को ठंडा बनाए रखने के लिए इसमें 4466 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम शामिल किया गया है। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर गूगल फोटोज के साथ मिलकर ‘आस्क एंड एडिट’, स्मार्ट सर्च और नए एआई टूल्स का इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और अल्ट्रा एचडीआर सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 मुख्य रियर सेंसर दिया गया है। कैमरा सिस्टम टर्बो फ्यूजन नाइट विजन, प्रो-लेवल बोकेह, डायनामिक नॉइज रिडक्शन और एआई सिग्नेचर स्टाइल जैसे फीचर्स से लैस है। इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

अब बजट की नो टेंशन! 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आए सैमसंग के 4 सस्ते फोन, जानें बेस्ट कौन?

पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 53 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W टर्बोपावर वायर्ड फास्ट चार्जिंग और अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button