खाकी वर्दी में इंसानियत की मिसाल बने सिपाही नितीश चौधरी, गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली

सुल्तानपुर।धम्मौर थाने के सिपाही नितीश चौधरी ने खाकी के साथ निभाया इंसानियत का फर्ज। गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर बांटे उपहार, चेहरों पर लाई मुस्कान। सिर्फ कानून की ड्यूटी नहीं, समाज के प्रति संवेदनशीलता की भी निभा रहे जिम्मेदारी। हर त्योहार गरीबों और जरूरतमंदों के साथ मनाना बन चुका है नितीश का संकल्प।

नितीश की पहल ने खाकी की मानवीय तस्वीर को किया उजागर। वर्दी का रौब नहीं, दिल में गरीबों के लिए जगह रखते हैं सिपाही नितीश। सिपाही के इस नेक कार्य की क्षेत्र में हो रही जमकर सराहना। खाकी जब जरूरतमंदों के आंसू पोंछती है, तब वर्दी का सम्मान और बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button