सीओ आयुषी सिंह संग हुई सीओ ऋषभ की रिंग सेरेमनी
लखनऊ के रिसॉर्ट में परिजनों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम,अगले माह परिणय सूत्र में बंधेंगे दोनों पुलिस अधिकारी

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र की सीओ आयुषी सिंह ने लखनऊ में तैनात सीओ ऋषभ के साथ रिंग सेरेमनी की। लखनऊ के अमर शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में दोनों परिवारों के परिजन और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
समारोह में परिवार के सदस्यों ने दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। बताया गया कि अगले माह दोनों पुलिस अधिकारी विवाह के बंधन में बंधेंगे। रिंग सेरेमनी की खबर मिलने पर जसवंतनगर क्षेत्र में भी शुभचिंतकों और परिचितों ने सीओ आयुषी सिंह को बधाई दी।



