भनक लगते ही गोदाम से अवैध आतिशबाजी हुई गायब

पुलिस की छापेमारी से अवैध आतिशबाजी करोबारियों में मचा हड़कंप

भरथना,इटावा। शासन के निर्देश पर अवैध बारूद,आतिशबाजी के भंडारण व बिक्री पर शक्ति से रोक को लेकर जिला प्रशासन जहां शक्ति बरत रहा है,वहीं शहर व कस्बा देहातों में आतिशबाजी का अवैध भंडारण और बिक्री की सूचनाएं लगातार मिल रहीं हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बा पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में अपने मुखबरों का जाल बिछा कर कार्रवाई का प्रयास किया और मुखबर खास की सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने कस्बा के घनी आबादी वाले मोहल्ला नेविलगंज में एक मकान में भारी मात्रा में आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री का भंडारण की आशंका पर पुलिस टीम में रात्रि 9 बजे छापामार कार्रवाई की लेकिन पुलिस को चिह्नित आवास व दुकान में ताला लगा मिला। जिसपर पुलिस ने गृहस्वामी की तलाश शुरू की और मकान दुकान का ताला खोल कर सर्च करने को कहा गया।

लेकिन कई घंटे तक गृहस्वामी के मौके पर नहीं पहुंचने से घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पब्लिक व कुछ मीडिया कर्मी पहुंच गए।

हालांकि लंबे समय का इंतजार के बाद मकान दुकान की चाबी मौके पर पहुंची लेकिन सर्च के दौरान मकान दुकान में पुलिस को किसी प्रकार की आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री मौके पर नहीं मिल सकी जिसपर पुलिस सर्च कर बैरंग लौट गई।

मामले की जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुँचे भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर ने बताया कि उक्त मकान भाजपा मण्डल महामंत्री व व्यापारी त्रिलोकी पोरवाल के बडे भाई मुकेश पोरवाल का है। जहाँ पुलिस द्वारा आतिशबाजी की सर्च कार्रवाई की गई है।

मण्डल अध्यक्ष श्री गौर ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना की निष्पक्षता से जाँच करनी चाहिये। यदि सूचना गलत थी,तो सूचनाकर्ता की पहचान करके उसके विरूद्ध कार्रवाई करनी चाहिये,साथ ही इस तरह से व्यापारियों को परेशान न किया जाये।

इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना था कि शासन के निर्देश पर घनी आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण रोकना और सूचना मिलने पर सर्च करना उनकी ड्यूटी में शामिल है जिसके तहत उक्त कार्रवाई कर सुनिश्चित किया गया है,की आबादी क्षेत्र सुरक्षित है।

लेकिन जांच में उक्त भवन व दुकान और छत के रास्तों से बारूद की गन्ध जरूर मिली थी लेकिन आतिशबाजी आदि किसी प्रकार की मौके से विस्फोष्टक सामग्री नहीं मिली।

सूत्रों की माने तो पुलिस की सर्च आपरेशन की भनक लगते ही अवैध आतिशबाज कारोबारी ने छत के रस्ते से गोदाम से आतिशबाजी गायब कर दी। जिसके कारण पुलिस को मौके से बैरंग लौटना पड़ा। फिलहाल उक्त आवास और गोदामनुमा दुकान से मिली बारूद की गंध के आधार पर पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button