अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी! यशराज फिल्म्स ने फाइनल किया नाम, जानें कब होगी रिलीज

Beparwah movie update: यशराज फिल्म्स (YRF) ने अपनी अपकमिंग ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बन रही नई रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म का नाम ‘बेपरवाह’ (Beparwah) फाइनल कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड को अहान पांडे और शरवरी के रूप में एक बिल्कुल नई और फ्रेश जोड़ी मिलने जा रही है।

मेकर्स ने फिल्म के धांसू टाइटल अनाउंसमेंट के साथ ही इसका एक दिलचस्प टीजर पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। अहान पांडे, जिन्होंने ‘सैयारा’ से अपनी एक खास पहचान बनाई थी, अब टैलेंटेड एक्ट्रेस शरवरी के साथ एक फुल-ऑन एक्शन और रोमांस पैक्ड अवतार में नजर आएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका डायरेक्शन है, क्योंकि ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिग्गज डायरेक्टर अली अब्बास जफर एक बार फिर यशराज फिल्म्स के साथ अपनी दमदार वापसी कर रहे हैं।

कंगना रनौत के बिना बनेगी ‘तनु वेड्स मनु 3’, डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

क्लासिक रोमांस और एक्शन से भरपूर होगी फिल्म

फैंस को अली अब्बास जफर के सिग्नेचर एक्शन और YRF के क्लासिक रोमांस का एक परफेक्ट कॉम्बो देखने को मिलेगा। हालांकि मेकर्स ने अभी इस फिल्म की कहानी से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन टाइटल और पोस्टर ने ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप बना दी है। सिनेमाघरों में रिलीज से ठीक पांच महीने पहले की गई इस शानदार घोषणा ने ट्रेड पंडितों का भी ध्यान खींचा है। दुनियाभर के थिएटर्स में यह बहुचर्चित फिल्म 26 मार्च 2027 को बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है जिसके लिए दर्शकों को अभी से बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button