कंगना रनौत के बिना बनेगी ‘तनु वेड्स मनु 3’, डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tanu Weds Manu 3 Update: बॉलीवुड की सबसे चहेती और सफल रोमांटिक-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शुमार ‘तनु वेड्स मनु’ की तीसरी कड़ी को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। ‘तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर’ के टाइटल से चर्चा में आई इस फिल्म में इस बार दर्शकों को कंगना रनौत और आर. माधवन के बजाय नई व युवा पीढ़ी के कलाकारों की टोली स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आ सकती है।

फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहीं मिताक्षरा कुमार ने साफ किया है कि यह फिल्म पुराने किरदारों के सफर को खींचने के बजाय ‘तनु वेड्स मनु’ के उसी बेबाक माहौल और दुनिया के भीतर एक बिल्कुल नया अध्याय और नए रिश्तों का ताना-बाना पेश करेगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नई स्टारकास्ट के नामों और रिलीज की आधिकारिक तारीख को पर्दे के पीछे ही रखा है।

निर्देशक मिताक्षरा कुमार ने आगामी प्रोजेक्ट पर बात करते हुए भरोसा दिलाया कि भले ही चेहरे नए और युवा होंगे, लेकिन स्क्रीन पर वही देसीपन, हास्य, रिश्तों का उलझाव और ‘तनु वेड्स मनु’ के मूल फ्लेवर वाला पागलपन भरपूर देखने को मिलेगा।

बोलने के अंदाज पर उड़ाया गया मज़ाक तो भड़क उठीं रश्मिका मंदाना, करण जौहर के शो में खोल दी ट्रोलर्स की पोल!

स्टोरी पर चल रहा है काम

प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, राइटर्स की टीम पिछले एक साल से इसकी पटकथा पर बारीकी से काम कर रही है ताकि फ्रेंचाइजी के अनोखे ह्यूमर, तीखे संवादों और बेबाक मिजाज से कोई समझौता न हो। निर्देशक आनंद एल. राय द्वारा 2011 में शुरू की गई ‘तनु वेड्स मनु’ और 2015 में आई ब्लॉकबस्टर ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब मेकर्स उसी स्थापित दुनिया के जरिए नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ एक नए दौर की शुरुआत करने की पूरी तैयारी में हैं।

Related Articles

Back to top button