धुरंधर 2 या टॉक्सिक, जानें किसकी फिल्म को लेकर दर्शक हैं ज्यादा बेताब

Ranveer Singh Vs Yash: मार्च में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्में, धुरंधर 2 और टॉक्सिक, दर्शकों के बीच शानदार मुकाबला पेश करेंगी। जानिए दोनों फिल्मों के बारे में खास बातें और कौन सी फिल्म होगी फैंस की पसंद।

Ranveer Singh Vs Yash: मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि इस महीने दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। इनमें से एक है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और दूसरी है साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स। इन दोनों फिल्मों का मुकाबला दर्शकों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल मचाएगी।

आईएमडी की सूची में किसकी है बढ़त

फिल्मों को लेकर फैंस का जोश पूरी तरह से नजर आ रहा है, खासकर IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में। इस लिस्ट के मुताबिक यश की फिल्म टॉक्सिक को पहले स्थान पर रखा गया है, वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दूसरे स्थान पर है। यह आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों का उत्साह यश की फिल्म के लिए ज्यादा है। IMDb की लिस्ट में फिल्म की पेजव्यू पर आधारित रैंकिंग दी जाती है, जिससे साफ होता है कि लोग किस फिल्म के लिए ज्यादा उत्सुक हैं।

दमदार एक्शन का वादा

इन दोनों फिल्मों में एक्शन की भरमार होने वाली है। टॉक्सिक और धुरंधर 2 के टीज़र से ही यह साफ हो गया है कि इन फिल्मों में जोरदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। यश की टॉक्सिक का टीज़र जहां एक बोल्ड सीन के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, वहीं इसमें हिंसक घटनाओं की भी भरमार रही है। वहीं, धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के स्टाइलिश एक्शन सीन से फिल्म के फैंस को खासा इंतजार है।

क्या धुरंधर 2 अपने पूर्ववर्ती से बेहतर कर पाएगी?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दर्शकों का दिल जीता। अब सवाल यह उठता है कि क्या धुरंधर 2 अपनी पहली फिल्म की सफलता को दोहरा पाएगी? फैंस इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणियां भी कर रहे हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितना अच्छा प्रदर्शन करती है।

यश की टॉक्सिक की निर्देशन में गीतू मोहनदास

यश की टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म के टीज़र में जो बोल्ड और हिंसक दृश्यों को दिखाया गया है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने वाली है।

रणबीर का डबल रोल; कैसी होगी कहानी, ‘एनिमल पार्क’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बताया

धुरंधर 2 को लेकर फैंस की जोश भरती थ्योरीज

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है। कई थ्योरीज़ सामने आई हैं, जिनमें यह कहा जा रहा है कि रणवीर के किरदार हम्जा का कुछ संबंध उरी फिल्म से हो सकता है। इसके अलावा, धुरंधर के बड़े साहब के किरदार को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ का मानना है कि यह किरदार अर्जुन रामपाल निभा सकते हैं, वहीं कुछ का कहना है कि इसमें एक नए अभिनेता की एंट्री हो सकती है।

Related Articles

Back to top button