घर में घुसकर मारपीट पांच पर रिपोर्ट दर्ज

लाठी-डंडे व सरिया लेकर घर में घुसने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सकौआ में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। सकौआ निवासी प्रवेश कुमार पुत्र बेचेलाल ने थाने में तहरीर देकर भोला सिंह उर्फ भुल्लड़ पुत्र भगवान सिंह, लकी पुत्र भोला सिंह, राम पुत्र भोला सिंह, कृष्णा पुत्र भोला सिंह और स्नेहलता पत्नी भोला सिंह समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वादी प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना के समय आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे और सरिया लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जाति सूचक गालियां दी,विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में पीड़ित के भाई सचिन को चोट लगने से हाथ टूट गया है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button