प्रभु यीशु का आज मनाया जाएगा जन्मोत्सव, सांता देंगे तोहफा

यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस डे मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह

रायबरेली। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस डे मनाने को लेकर लोगों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई चर्च जाने की तैयारी में है तो कोई घर में क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन करने में जुटा है। यह ईसाई धर्म का मुख्य पर्व है, लेकिन बदलते समय के साथ बहुत सारे लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं। चर्च में इस दिन विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं। बच्चे सांता क्लॉज से मिलने वाले गिफ्ट को लेकर उत्साहित रहते हैं।

इस खास उत्सव की कड़ी में शहर के बस स्टेशन रोड स्थिति मेडोलिस्ट चर्च में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिसमस डे से पहले मंगलवार की शाम को भजन संध्या का आयोजन सपा नेत्री प्रियंका सिंह जूही की तरफ से आयोजित कराया गया। इसमें शहर के सम्मानित लोगों का सम्मान भी किया गया। शहर के तीनों चर्च में आज खास सभा भी आयोजित होगी।

बता दें, ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे प्रमुख पर्व आज जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जिले भर में स्थित चर्चों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्रिसमस पर चर्चों को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बस स्टेशन स्थिति मेथोडिस्ट चर्च में भजन संध्या का आयोजन समाजवादी पार्टी की प्रदेश महासचिव प्रियंका सिंह जूही के द्वारा किया गया जिसमें लगभग सभी धर्मों के लोगों ने पहुंच कर प्रभु ईशू की प्रार्थना की। सिंगर एलेन सिंह के भजनों पर जमकर थिरके। इस अवसर पर फादर रेव्ह शमगर मिरोक, फादर एडवर्ड गोविअश, सिंगर एलेन सिंह, विवेक सिंह वासू, अमन, पादरी श्याम डेनियल, अनिल, जॉय, देवा सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button