एमएलसी चुनाव में मतदान केंद्रों पर तैनात हों अर्धसैनिक बल-सपा

रायबरेली। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के 23 अक्टूवर को होने वाले मतदान में निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित स्नातक क्षेत्र से 41 एवं शिक्षक क्षेत्र से 20 मतदान केंद्रों में मतदान होना है।समाजवादी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम देते हुए माँग की गयी कि जनपद में स्नातक क्षेत्र के 16 मतदान केंद्र संवेदनशील एवं अति संवेदनशील हैं उन सभी मतदान केन्द्रों पर भाजपा नेताओं द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को प्रभावित करने का कुचक्र रचा जा रहा है जिससे मतदान एक पक्षीय एवं अपारदर्शी हो जायेगा।ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल एवं स्थानीय पुलिस बल के संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था में मतदान संपन्न कराया जाये सत्तासंरक्षित उपद्रवियों के ऊपर चुनाव पूर्व वैधानिक कार्यवाही कर पाबंद किया जाये।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्नातक व शिक्षक क्षेत्र के मतदाताओं को भयहीन व निर्भीकता से मतदान कराने के उद्देश्य से अर्धसैनिक बलों की अधिकतम सुरक्षा व्यवस्था संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर तैनात करायी जाये जिससे आगामी 23 अक्टूबर 2026 को जनपद में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान संपन्न हो सके।
जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए विधायक राहुल लोधी ने निष्पक्ष मतदान कराने की बात कही।इस अवसर प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,मो.अरशद खान,अरुण प्रताप यादव,मो.मुशीर,राजेश मौर्य,आफताब अहमद,इज़हार खान,सुरजीत सिंह,शकील मंसूरी,आकाश मौर्य,विनय यादव आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।



