रोहन सिंह यादव को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

भरथना के रोहन सिंह यादव को ग्रीस के 'चानिया अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय' से शिक्षा के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है

भरथना ​इटावा।​ चानिया अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ग्रीस,ने भरथना के विक्टर पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन रोहन सिंह यादव को शिक्षा के विशिष्ट क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनोरिस कॉसा) की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टरेट नीतियों के अनुरूप,उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

​विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार, रोहन सिंह यादव ने मानद उपाधि की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है, जिसके बाद उन्हें इस अत्यंत सराहनीय सम्मान से नवाज़ा गया है। इस उपाधि के साथ जुड़े सभी सम्मानों,अधिकारों, विशेषाधिकारों और उत्तरदायित्वों को उन्हें प्रदान किया गया है।

​दिल्ली में सम्पन्न हुआ सम्मान

​यह सम्मान समारोह भारत की राजधानी दिल्ली में गुलमोहर इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में चानिया अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, 1 मैउ स्ट्रीट (73134), चानिया, ग्रीस की ओर से यह मानद डॉक्टरेट प्रदान की गई।

​यह उपाधि रोहन सिंह यादव के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को मान्यता प्रदान करती है। विश्वविद्यालय ने प्रमाण पत्र पर अपनी मुहर भी लगाई है। इस दौरान यूनिवर्सिटी द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में 50 से अधिक लोगों मानद उपाधि दी गई।

मानद उपाधि से सम्मानित की जानकारी के बाद रोहन सिंह यादव के चाहने वालों ने उनको बधाई दी तथा उनके विक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन के अंतर्गत विक्टर पब्लिक इंटर कॉलेज,विक्टर पब्लिक डिग्री कॉलेज,विक्टर पब्लिक आई टी आई,संत केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल भरथना के समस्त शिक्षकों ने फूल माला पहना कर उनको सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button