आकाशीय बिजली गिरी: की चपेट में आई महिला झुलसी,

जिला चिकित्सालय में इलाज को भर्ती

इकदिल,​इटावा। इटावा जनपद के इकदिल क्षेत्र के कल्याणपुर गाँव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गई।
​घायल महिला की पहचान कल्याणपुर निवासी सोमवती के रूप में हुई है। उनके पुत्र सुनील ने बताया कि सोमवती घर के बरामदे में बैठी हुई थीं,तभी अचानक तेज बारिश और कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी और उन्हें ज़ोरदार करंट लगा।

​करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार,महिला की स्थिति अभी स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिला को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है।

Related Articles

Back to top button