माता-पिता को बचाने पहुंचे बेटे से मारपीट: धमकी

राजपुर में पिता-मां के साथ भी की मारपीट, नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर में माता-पिता के साथ मारपीट का विरोध करने पर बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजपुर तमेरी निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे रामकुमार और नरेंद्र सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता लालाराम और मां मिठानी देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे तीनों को चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button