गल्ला मंडी व्यापार मंडल कार्यकारिणी पर बनी सहमति

महेश चंद्र अध्यक्ष, कोमल सिंह महामंत्री और ब्रह्म प्रकाश बने कोषाध्यक्ष

जसवंतनगर,इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में गुरुवार को मंडी समिति परिसर में गल्ला मंडी व्यापार मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष संजीव चौहान और जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में व्यापारियों की सहमति से महेश चंद्र को अध्यक्ष,कोमल सिंह यादव को महामंत्री तथा ब्रह्म प्रकाश को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा होते ही व्यापारियों ने उनका स्वागत कर खुशी जताई। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी मंडी से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करेगी।

अध्यक्ष महेश चंद्र, महामंत्री कोमल सिंह यादव और कोषाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान जिला महामंत्री रमेश चंद्र,सुनीत चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा,नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव, महाराज सिंह यादव,सत्य प्रकाश गुप्ता,अशोक गुप्ता,आलोक गुप्ता, पंकज पुरवार,सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, प्रवेश माथुर,सुमित शर्मा, सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button