मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, भाकियू (लोकहित) के कार्यकर्ता हिरासत में

प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता, दिल्ली पुलिस ने द्वारका सेक्टर-23 थाने में किया डिटेन

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दे उठाते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर द्वारका सेक्टर-23 थाने में डिटेन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने जंतर-मंतर पहुंचे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को उठाते रहने की बात कही। संगठन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हुन, प्रदेश उपाध्यक्ष कुरपाल शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित और अक्षय चौधरी, युवा प्रदेश महासचिव आशु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी, राहुल त्यागी, राजेंद्र चौधरी, बबलू जाटव, महाराज सिंह, विवेक, राजा, माधव और दीपांशु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button