दस्तावेज लेखक-स्टांप विक्रेताओं का धरना शुरू

अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर की मॉडल तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर गुरुवार को दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं ने सरकार द्वारा उनके जीविकोपार्जन पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। धरनारत लोगों का कहना है कि सरकार की नई व्यवस्था से दस्तावेज लेखन एवं स्टांप विक्रय कार्य से जुड़े लोगों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो सकता है। इसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया तथा संबंधित व्यवस्था पर पुनर्विचार किए जाने की मांग उठाई।

धरना प्रदर्शन को अधिवक्ता सौमिल सक्सेना,मनोज कुशवाहा, राजीव चतुर्वेदी,संजीव यादव रवि यादव ऋषभ यादव ने समर्थन दिया।अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने वालों में दस्तावेज लेखक यूनियन के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव,तहसील अध्यक्ष अनिल तिवारी सहित बैनामा लेखक रणवीर सिंह,जयवीर सिंह,विनीता यादव,सत्येंद्र पाल सिंह, समरेश सिंह एवं अंकित यादव शहर अनेक दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button