स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एनटीपीसी ऊंचाहार में हुआ विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज एनटीपीसी ऊंचाहार में विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा एक स्वच्छता रैली से हुई, जिसमें स्थानीय विद्यालयों – सरस्वती शिशु मंदिर, डी.ए.वी. एवं चिन्मय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े प्रभावशाली नारों के माध्यम से पूरे टाउनशिप को जागरूक किया।
इसके पश्चात एनटीपीसी के प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा स्वच्छता विषय पर विशेष नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। साथ ही एक स्वच्छता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों से स्वच्छता से संबंधित प्रश्न पूछे गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अंत में वरिष्ठ प्रबंधक विद्या एम द्वारा स्वच्छता पर एक जन-जागरूकता वार्ता आयोजित की गई, जिसमें लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
————‐—————————
सुदूर ग्रामीण अंचलों में निजी चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका : अभिलाष कौशल
ऊँचाहार, रायबरेली। सुदूर ग्रामीण अंचलों में निजी चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है ,क्योंकि वे स्वास्थ्य देखभाल के अंतर को कम करने, डॉक्टरों की कमी वाले क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और समुदाय की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करते हैं। ये विचार शुक्रवार को क्षेत्र के पटेरवा चौराहा पर स्थित फोनिक्स क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सा अक्सर आउटरीच सेवाओं के माध्यम से लोगों तक पहुँचते हैं, जिससे उन्हें उन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है जो पहले सुलभ नहीं थीं। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी हो सकती है।
भाजपा नेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर स्वास्थ्य पेशेवरों की कमी होती है, और निजी डॉक्टर इस कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ डॉक्टरों की बहुत कमी है। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया । इस मौके पर प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू यादव ,डॉ मो अरशद, डा अमन कुमार , डा अंकित , डा बलदाउ यादव , मूल चंद पाल , राम मूरत जयसवाल , राज बाबू, दयाराम , संदीप और अखिलेश सैनी आदि मौजूद थे।



