5 बैक-टू-बैक रीमेक फ्लॉप होने के बाद भी नहीं सुधरे अक्षय कुमार, अब फिर करने जा रहे हैं पुरानी गलती

Akshay Kumar South Remakes: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के करियर का मौजूदा दौर बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्षों से घिरा नजर आ रहा है। साउथ सिनेमा की सफल फिल्मों के हिंदी रूपांतरण पर दांव लगाना कभी हिंदी फिल्म उद्योग का सबसे सुरक्षित फॉर्मूला माना जाता था, लेकिन अक्षय कुमार के लिए यह दांव लगातार उल्टा साबित हो रहा है।

हाल ही में रिलीज हुई उनकी सस्पेंस थ्रिलर ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, जो साल 2016 की हिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक थी। हैरत की बात यह है कि लगातार फ्लॉप होती रीमेक फिल्मों के भारी नुकसान के बाद भी अक्षय कुमार एक बार फिर उसी ढर्रे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

लगातार 5 साउथ रीमेक बॉक्स ऑफिस पर ढेर

अक्षय कुमार के पिछले कुछ वर्षों के करियर ग्राफ पर नजर डालें तो साउथ रीमेक उनके लिए लगातार असफलता का सबब बने हैं। ‘हैवान’ से पहले तमिल सुपरस्टार सूर्या की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘सोरारई पोट्रू’ की हिंदी रीमेक ‘सरफिरा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थी। इसके अलावा मलयालम हिट ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ पर आधारित ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आई। साल 2018 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘कठपुतली’ तमिल क्लासिक ‘रत्सासन’ की रीमेक थी, जबकि राघव लॉरेंस की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी ‘कंचना’ पर बनी ‘लक्ष्मी’ को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। इन सभी फिल्मों का हश्र बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक रहा।

‘मौजा ही मौजा’: तेलुगू हिट ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ पर नया दांव

लगातार मिल रहे झटकों के बीच अब चर्चा है कि अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ भी एक साउथ रीमेक ही है। मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन और राशि खन्ना अहम किरदारों में दिखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 2025 में आई तेलुगू एक्शन-कॉमेडी ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ की हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉलीवुड सुपरस्टार वेंकटेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि ओरिजिनल तेलुगू फिल्म का निर्माण करने वाले मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू ही अक्षय कुमार की ‘मौजा ही मौजा’ का निर्माण कर रहे हैं, जिससे इस रीमेक कनेक्शन पर पक्की मुहर लगती दिखाई दे रही है।

कम उम्र की हीरोइन के साथ स्पॉट हुए गोविंदा, भड़कीं पत्नी सुनीता ने सबके सामने खोल दी पोल

क्या है ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ की कहानी का दिलचस्प प्लॉट?

तेलुगू फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ एक पूर्व पुलिस अधिकारी की मजेदार और उलझन भरी जिंदगी पर आधारित एक्शन-कॉमेडी है। कहानी में मुख्य किरदार को अचानक एक नए और बेहद पेचीदा मिशन पर वापस बुलाया जाता है, लेकिन असली ड्रामा तब शुरू होता है जब वह अपनी हर बात पर शक करने वाली पत्नी और अपनी पूर्व प्रेमिका के बीच बुरी तरह फंस जाता है। हिंदी रीमेक में वेंकटेश वाला यह केंद्रीय किरदार अक्षय कुमार निभाते नजर आएंगे, जबकि उनकी पत्नी और एक्स-गर्लफ्रेंड के रोल में विद्या बालन और राशि खन्ना की जोड़ी दर्शकों को गुदगुदाती दिखाई दे सकती है।

Related Articles

Back to top button