जन्मदिन से 6 दिन पहले अभिनेत्री ने क्यों चुना मौत का रास्ता, सदमे में फैंस

serial actress dies: तमिल टीवी जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री सुबाशिनी बालासुब्रमण्यम का आज 6 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। पारिवारिक विवाद के बाद अभिनेत्री ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम अपने जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले उठाया। सुबाशिनी ने चेन्नई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या की।

वह लोकप्रिय तमिल सीरियल ‘कयाल’ में अपनी अहम भूमिका के लिए जानी जाती थीं। श्रीलंका मूल की यह अभिनेत्री चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थीं। उनके प्रशंसक इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और उनके कई सह-कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया।

सुबाशिनी बालासुब्रमण्यम मूल रूप से श्रीलंका की थीं

सुबाशिनी के निधन की खबर से उनके प्रशंसक और फिल्म जगत दोनों ही सदमे में हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि उन्होंने टीवी सीरियल ‘कयाल’ से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मूल रूप से वह श्रीलंका की रहने वाली थीं। उन्होंने 2012 में फिल्म ‘इनी अवन’ से फिल्म जगत में पदार्पण किया था। सुबाशिनी ने कई लघु फिल्मों और सामाजिक जागरूकता वाले वीडियो में भी काम किया था।

पारिवारिक विवाद से जूझ रही थी एक्ट्रेस

श्रीलंका मूल की सुबाशिनी चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थीं। उन्होंने इसी अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है। खबरों के अनुसार अभिनेत्री का अपने पति से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ था। अधिकारियों का मानना ​​है कि उन्होंने मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया होगा।

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल रोल, अभिनेता श्री राम के साथ इस भूमिका में आएंगे नज़र

6 दिन बाद था जन्मदिन

अदाकारा ने अपने जन्मदिन से 6 दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जन्मदिन 12 अप्रैल को था। इसके अलावा इसी महीने की 21 अप्रैल को उनकी दूसरी शादी की सालगिरह भी आने वाली थी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं; इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

Related Articles

Back to top button