लगातार बारिश के बीच गोमती मित्रों का श्रमदान, विसर्जन के बाद चमकाया तट

सुल्तानपुर:-लगातार बारिश से बिगड़े हालातों के बीच भी गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने रविवार को श्री सीताकुण्ड धाम में साप्ताहिक श्रमदान किया। प्रातः 06:00 से 09:00 बजे तक चले अभियान में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद घाट और तट पर फैली गंदगी को हटाकर पूरे तट की सफाई की गई।

इस दौरान गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सीताकुण्ड धाम के आसपास तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धाम की धार्मिक एवं शांतिपूर्ण गरिमा को देखते हुए आसपास तेज आवाज में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, दिनकर सिंह, मुन्ना पाठक, राम क्विंचल मौर्या, आलोक तिवारी, रामु सोनी, अभय सोनी, आभास शर्मा, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button