रेलमंडी के दस वर्षों से राजा हैं गणपति बप्पा
प्राचीन शिव मंदिर में सजा गणेश दरबार, जयकारों से गूंज रहा रेलमंडी

जसवंतनगर,इटावा। रेलमंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर है। यहां लगातार 10 वर्षों से चली आ रही श्री गणेश महोत्सव की परंपरा इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश को ‘रेलमंडी के राजा’ के रूप में भव्य रूप से विराजित किया गया है। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
14 सितंबर से शुरू हुआ 10वां गणेश महोत्सव 25 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह-शाम गणपति की पूजा-अर्चना और आरती में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शाम होते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से रेलमंडी का माहौल भक्तिमय हो उठता है।
महोत्सव को लेकर प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। कमेटी सदस्यों के अनुसार दस वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कमेटी की ओर से इस धार्मिक परंपरा को आगे भी भव्य स्वरूप में जारी रखने की बात कही गई है।
आयोजन में नीरज यादव, विजयपाल यादव,दीपू यादव,देवेश त्रिपाठी, कैलाश,बीटू,भोले, सुमित,शिवांग,डॉ.प्रतीक यादव,सचिन,अनूप, दीपक,शिवम,जीतू, सजी,प्रशांत गोलू, रजत,लकी,अंकुश, हर्षित,सोनू,आकाश, अंश,सागर समेत कमेटी के सदस्य जुटे हैं।



