भगवान विश्वकर्मा जयंती पर नसीरपुर फाटक स्थित शिव मंदिर में 9वें विशाल भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद। नसीरपुर फाटक स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री विश्वकर्मा पूजा सेवा समिति एवं पूर्वांचल कांट्रेक्टर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 9वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मयंक गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और कर्म-कौशल का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है। भंडारे के माध्यम से सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पंडित सुबोध शर्मा, प्रधान संपादक जर्नी ऑफ सक्सेस दैनिक हिंदी समाचार पत्र, ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा, हनुमान पीठाधीश्वर एवं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, पार्षद उदित मोहन, संतदेव चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भंडारे के आयोजन में माहीलाल चौहान, अरविंद, कालूराम, मदनपाल, राजाराम, भीम बहादुर, अरविंद यादव, राकेश, रामानंद, विजय, दीपक, महेंद्र, राजेश, संजय, राजू रजक, लाला, परवीन, शेषनाथ, आनंद, पांडे, धर्मेंद्र, अनिल, अमरदेव, ब्रह्मदेव, श्रवण कुमार सहित समिति एवं ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों ने सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



