2000 रुपये से अधिक UPI भुगतान पर टैक्स की खबर से व्यापारी असमंजस में, सरकार स्थिति स्पष्ट करे: इंदरजीत सिंह टीटू

गाजियाबाद। पिछले 24 घंटे से व्यापारियों और आम लोगों के बीच यह भ्रम तेजी से फैल रहा है कि 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेन-देन पर सरकार द्वारा कोई टैक्स वसूला जा सकता है। इसको लेकर अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी इंदरजीत सिंह टीटू ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

इंदरजीत सिंह टीटू ने कहा कि एक व्यापारी और व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर वह सरकार तक व्यापारियों की चिंता विनम्रता के साथ पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर टैक्स लगाए जाने की चर्चाओं से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि सरकार आधिकारिक रूप से स्पष्ट करे कि क्या वास्तव में 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेन-देन पर किसी प्रकार का टैक्स लगाया या वसूला जाएगा अथवा नहीं। यदि इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है तो सरकार की ओर से स्पष्ट जानकारी जारी कर व्यापारियों और आम जनता के बीच फैले भ्रम को तत्काल दूर किया जाना चाहिए

Related Articles

Back to top button